बानो. प्रखंड के जमताई पंचायत के जोरपोडा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. इस अवसर पर विशेष रूप से सरसों फसल की उन्नत खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बानो की अधिकारी मीणा भारती, स्मिता श्वेता एवं राजेश कुमार,जमताई पंचायत के मुखिया नामजन जोजो, समाजसेवी राजेश बड़ाईक, जेएसएलपीएस की एचपी गुलवती कुमारी देवी, ललिता देवी, अनीता देवी, रंथी देवी, पालिता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. कृषि विशेषज्ञों ने सरसों की उन्नत प्रजाति की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की. किसानों को बताया गया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
सरसों फसल की उन्नत खेती की जानकारी दी गयी

सरसों फसल की उन्नत खेती की जानकारी दी गयी
Copied link
प्रखंड के जमताई पंचायत के जोरपोडा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया