एसआइआर मैपिंग करने की दी गयी जानकारी

एसआइआर मैपिंग करने की दी गयी जानकारी

सिमडेगा. जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (एसआइआर) मैपिंग को लेकर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक की गयी. जलडेगा प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में बीडीओ डॉ प्रवीण द्वारा सभी बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाताओं के मकान संख्या आवंटन, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, ब्लर फोटो, गलत व्यक्ति का फोटो, गलत नाम अथवा पते से संबंधित त्रुटियों के सुधार हेतु प्रपत्र-8 भरने की जानकारी दी गयी. साथ ही एसआइआर मैपिंग के दौरान 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को वेबसाइट के माध्यम से नाम तथा माता-पिता, दादा-दादी के नाम के आधार पर खोजने की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गयी. सभी बीएलओ से संबंधित त्रुटियों की सूची तैयार करवायी गयी तथा 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग सुनिश्चित करने और झारखंड से बाहर की बहुओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया.

बीडीओ ने बांटे कंबल

बानो. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण बानो प्रखंड के कोचादा, भूर्साबेड़ा, रामजोल समेत अन्य गांवों में किया गया. मौके पर बीपीओ चारू प्रसाद, बानो थाना के एएसआइ मुरारीधर प्रधान, जोन कंडुलना, प्रखंड कर्मी व पुलिस जवान उपस्थित थे. अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >