मनरेगा से संबंधित कार्यों की दी गयी जानकारी

मनरेगा से संबंधित कार्यों की दी गयी जानकारी

कुरडेग. पंचायत भवन में सोमवार को मनरेगा विश्वास से रोजगार-विकास अभियान सप्ताह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को मनरेगा से संबंधित कार्यों की जानकारी दी. बीपीओ सुलोचनी कुमारी ने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कार्य मांगने, आवेदन प्रक्रिया और जॉब कार्ड से जुड़ी जानकारी दी. कई ग्रामीणों ने मौके पर जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया. जिन लाभुकों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र केवाइसी कराने का निर्देश दिया गया. ऐसा नहीं करने पर जॉब कार्ड निरस्त किये जाने की चेतावनी दी गयी. कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, अभियंता, रोजगार सेवक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

बानो. प्रखंड के आरसी मवि बोकामारा में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के सम्मान में शुभकामना सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य फादर विमल जोजो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य व मंगलाचरण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य फादर विमल जोजो ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन की पहली सीढ़ी है, जिसे आत्मविश्वास व मेहनत से पार करना आवश्यक है. संचालन कुलदीप साहू व धन्यवाद ज्ञापन फादर विमला जोजो ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा नौ के विद्यार्थियों व शिक्षकों का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >