बलसेरा में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

बलसेरा में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियां पंचायत के बलेसरा में ईंदटांड़ में 11 अक्तूबर को रात में इंद्रदेव पूजा समिति के तत्वाधान में पारंपरिक ईंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ॉद्वारा नागपुरी गीत, आधुनिक गीत समेत नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम में गायक के रूप में चंदन दास, रतन बड़ाइक व महेश तिर्की तथा गायिका के रूप में केशो देवी, सुहाना देवी, सुकांति कुमारी व प्रति बारला शामिल होंगे. वहीं म्यूजिकल ग्रुप चमरू महली एंड ग्रुप, लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा भाग लेंगे. कार्यक्रम को अंतिम रूप देने व सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष हराचंद सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव बसंत बड़ाईक, उप सचिव मदन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश इंदवार, संरक्षक अशोक कुमार बड़ाइक सह संरक्षक महेंद्र बड़ाइक, मीडिया प्रभारी भरत सिंह, भोला शंकर दास, तेजवीर सिंह, किशोर इंदवार, कन्हैया बड़ाइक, गोविंदा बड़ाइक, रामप्रताप बड़ाइक, सीताराम सिंह, कुलदीप सिंह, उमाचंद ग्वाला, रवींद्र दास, दिगंबर दास, नवरत्न सिंह, सुखदेव बड़ाइक, रघुनंदन पातर, अंशु इंदवार, भानू प्रताप सिंह, खीरू सिंह, धन सिंह, शंकर इंदवार तथा मोनू यादव आदि जुटे हैं. यह जानकारी मीडिया प्रभारी भरत सिंह ने दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

सिमडेगा. नागपुरिया संघ सह ब्रिलिएंट्स उवि द्वारा 11 अक्तूबर को इंद्रदेव पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सिमडेगा कॉलेज के बगल में स्थित इंद स्थल में शाम पांच बजे इंद्रदेव की पूजा की जायेगी. रात आठ बजे से ब्रिलिएंट्स हाइस्कूल सेंपुर परिसर में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी एम अर्शी उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर स्थानीय व बाहर से आये कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >