जलडेगा. जलडेगा, ओडगा, टाटी टोनिया, लुड़गी, बलडेगा, लुड़गी, सातकोठा, गांगुटोली, कारीमाटी आदि क्षेत्रों में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार विशेष रूप से ओडगा देवनदी से ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से नदी से बालू निकासी कर बालू की बिक्री ऊंची कीमतों पर की जा रही है. टाटी टोनिया, कारीमाटी आदि इलाकों में भी बालू का अवैध कारोबार फल फूल रहा है. वहीं बलडेगा लुड़गी एवं सातकोठा आदि नदी नालों से भी अवैध रूप से प्रतिदिन बालू की निकासी की जा रही है. यह कारोबार रात के अंधेरों में किया जा रहा है. फलस्वरूप नदी, नालों का अस्तित्व खतरे में है. ग्रामीणों ने इसपर अविलंब रोक लगाने के साथ अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
जलडेगा में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध बालू का कारोबार
जलडेगा में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध बालू का कारोबार
