सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए देखे गये. नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सामूहिक रूप से भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए. पूजा पंडाल परिसर में ही आयोजन समिति ने उपलब्ध कराये गुलाल भी उड़ाये गये. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इसके बाद यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं की टोली ने होली की गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया. वहीं बच्चियों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीचे बाजार के युवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था. पुलिस प्रशासनिक के वरीय अधिकारी गश्ती भी कर रहे थे. मरीजो के बीच फल ब्रेड व अंग वस्त्र का वितरण होली के शुभ अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल ब्रेड सहित अंग वस्त्र का वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार के युवकों की टोली होली की अहले सुबह सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में सबसे पहले चिकित्सकों को नाश्ता दिया गया. उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद अस्पताल में भार्ती सभी वार्डों के सभी मरीजों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. फल ब्रेड बिस्कुट व चाय उपलब्ध कराया गया. सभी मरीजों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की लोगों ने कामना की. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नीचे बाजार के युवकों ने सराहनीय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
