हिलव्यू की शिक्षिका को मिला प्रसिद्ध मंजू गार्गी सम्मान

हिलव्यू की शिक्षिका को मिला प्रसिद्ध मंजू गार्गी सम्मान

सिमडेगा. हिलव्यू की शिक्षिका पूजा दत्ता को प्रसिद्ध मंजू गार्गी सम्मान से सम्मानित किया गया. रांची के टेंडर हार्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तर सम्मान समारोह में झारखंड, बिहार और ओड़िशा के कई शिक्षक सम्मानित हुए. मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तारक मेहता फेम एवं भारतीय कलाकार शैलेश लोढ़ा शामिल हुए. समारोह में 20 राज्यों से कई शिक्षक शामिल हुए. नृत्य व संगीत की ध्वनियों से सारा सभागार गूंज उठा. सिनेमा जगत के प्रख्यात कलाकार शैलेश लोढ़ा ने अपने भाषण के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक ऐसा वर्ग है, जो हमारे समाज में सबसे शीर्षस्थ स्थान रखते हैं. हिलव्यू की शिक्षिका को सम्मान मिलने से पूरा विद्यालय परिवार हर्ष और गर्व अनुभव कर रहा है. शिक्षिका पूजा दत्ता को हिलव्यू पब्लिक स्कूल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नॉमिनेशन उनके विद्यालय के प्रगति में योगदान, छात्रों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका और उनके विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए किया गया. पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रतीक चिह्न के अलावा 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली. विद्यालय प्रबंधन निर्देशक समुद्र गुप्त, प्राचार्य पूनम मिलिंद, उप प्राचार्य दया किशोर एक्का और विद्यालय मीडिया प्रभारी शिक्षिका ज्योति झा ने पूरे विद्यालय की ओर से पूजा दत्ता को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >