हिलव्यू पब्लिक स्कूल में मना करगिल विजय दिवस

सिमडेगा के हिलव्यू पब्लिक स्कूल में करगिल विजय दिवस पर छात्रों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल में करगिल विजय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विशेष प्रार्थना सभा से हुई. मौके पर विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, देशभक्ति नृत्य और रोल प्ले के माध्यम से करगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. प्राचार्या पूनम मिलिंद ने करगिल युद्ध के इतिहास, ऑपरेशन विजय की सफलता तथा भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया. कहा कि करगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है. रोल प्ले में कक्षा सात के आदित्य शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल तथा कक्षा आठ के शुभम दास के अभिनय ने सभी को भावुक कर दिया. कक्षा आठ, नौ और 10 के विद्यार्थियों अनुषा नाम्या गुप्ता, सिद्धि रानी, आर्या प्रसाद, अंश कुमार, श्रेया अग्रवाल समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, पत्र लेखन, शुभकामना कार्ड निर्माण, तिरंगे में रंग भरना, मार्चपास्ट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अमित प्रधान, रनीता करमाकर, अनिकेत सुरीन, अंजलि शांडिल्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >