जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

सिमडेगा. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के उद्देश्य से एसपी कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. इस दौरान एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. जनता दरबार में पहुंचे लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी. शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके. इस दौरान खूंटी जिले के बेलबादाग गांव की सुनीता देवी व कोलेबिरा थाना के बोंगराम निवासी ललिता बाड़ा ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं. उन्हें भरोसा दिलाया कि नागरिकों की शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शुरू

जलडेगा. पतंजलि योग पीठ द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति तथा जिला आयुष विभाग सिमडेगा द्वारा जलडेगा प्रखंड के गांगुटोली खेल मैदान में सात दिवसीय योग शिविर शुरू किया गया. शिविर का शुभारंभ स्थानीय गणमान्य ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. द्वीप प्रज्वलन के बाद योग गुरु देवेंद्र सोनी, धर्मेंद्र पंडा, हेमंती कुमारी द्वारा योग व प्राणायाम की जानकारी दी गयी. कहा गया कि जीवन बहुमूल्य है. समय निकाल कर दैनिक जीवन में योग को अपनाकर शरीर, मन व मस्तिष्क को स्वस्थ रखें. मौके पर योग प्रशिक्षक लालधारी नाग, कार्तिक द्विवेदी, बलिराम सिंह, सुनील कुमार साहू, किरण देवी, सुमति देवी, प्रभा देवी,शंकर सिंह, संतू दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >