महिलाओं को दी गयी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी

महिलाओं को दी गयी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी

सिमडेगा. सामटोली स्थित विकास केंद्र महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी फॉरेस्ट गवर्नेंस रांची व ज्वाइंट वीमेंस प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित तानिया डिशिजा ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक औषधियों के उपयोग और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी जमीनी जानकारियां दीं. वक्ताओं ने बताया कि भारत में लगभग 2.3 करोड़ किशोरियां हर वर्ष केवल मासिक धर्म से जुड़ी असुविधाओं और जागरूकता की कमी के कारण स्कूल छोड़ देती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी 71 प्रतिशत महिलाएं पारंपरिक अस्वच्छ साधनों का प्रयोग करती हैं, जिससे संक्रमण व बीमारियां फैलती हैं. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक व पर्यावरण अनुकूल सैनिटरी नैपकिन, हर्बल औषधियों के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षकों ने महिला समूहों को बताया कि कैसे वे समुदाय में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चला सकती हैं और स्थानीय संसाधनों से आय सृजन कर सकती हैं. अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया. संचालन सरिता, सुबर लुगुन, सूर्यामानी भगत, अनूप लकड़ा, समर्पण सुरीन, प्रिशिला डुंगडुंग आदि ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >