जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगा कर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. साथ ही मामले का त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में भूमि विवाद, सिमडेगा क्लब में विगत तीन वर्ष, छह माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने व अंतिम किस्त निर्गत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण पर रोक लगाने, मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए. इसके अलावा ग्राम गुझरिया वार्ड पांच में चबूतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जमीन मापी का आदेश निर्गत कराने, बिजली आपूर्ति बहाल करने, पीसीसी सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क सुविधा बहाल करने, रोजगार उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दिलाने, श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. मौके पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

निशुल्क चिकित्सा शिविर 11 से

सिमडेगा. शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में 11 व 12 अप्रैल को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गया है. दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में राउरकेला के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ धीरा दास व भुवनेश्वर के सीनियर फिजिशियन ऑफ मेडिसिन डॉ सुचित्रा दास द्वारा जांच व परामर्श दिया जायेगा. यह जानकारी शांति भवन मेडिकल सेंटर की कविता शर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >