राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है सरकार

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कोलेबिरा भाजपा ने सड़क जाम कर हेमंत सरकार पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.

कोलेबिरा. रांची में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कोलेबिरा मंडल भाजपा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को रण बहादुर सिंह चौक कोलेबिरा के समीप कुछ देर के लिए जाम कर दिया गया. सुबह लगभग आठ बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रण बहादुर सिंह चौक पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया.

सड़क जाम होने वाहनों की कतार लग गयी. इससे वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा छात्र संगठन द्वारा झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा घेराव कर रहे थे, किंतु तानाशाही सरकार हेमंत सोरेन के पुलिसों के द्वारा निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है. यहां के छात्रों की नौकरियां को दूसरे राज्यों को बेचने का काम कर रही है.

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे और जामकर्ताओं को जाम हटाने के लिए बात करने लगे किंतु जामकर्ता अड़े रहे. तत्पश्चात थाना प्रभारी में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले लायी. हालांकि हिरासत में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >