गुड फ्राइडे त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक

गुड फ्राइडे त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक

बानो. प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में शुक्रवार को ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे मनाया. विशेष प्रार्थना, बाइबल पाठ, सात क्रूस वाणी और प्रभु भोज संस्कार का आयोजन किया. प्रखंड के आरसीएम चर्च बांकी, जीतुटोली, बोकमारा, गिरदा, हाटिगहोडे, बानो जीइएल चर्च में विशेष मिस्सा पूजा व विनती आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मौके पर प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम व क्षमा का संदेश दिया गया. मौके पर क्षेत्र के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया. प्रार्थना सभा के दौरान पवित्र बाइबल से यहुन्ना रचित सुसमाचार का पाठ किया गया. मौके पर पुरोहितों ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर बलिदान दिया. कहा गुड फ्राइडे का दिन त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक है. यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में इन मूल्यों को अपना कर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए. कार्यक्रम में बच्चों ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

आरसी चर्च में हुआ विशेष अनुष्ठान

बानो. प्रखंड के साहूबेड़ा स्थित आरसी चर्च में पुण्य शुक्रवार पर मुख्य अनुष्ठाता फादर विमल जोजो ने धर्मविधि संपन्न कराया. मौके पर फादर विमल जोजो ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हमारे पापों के खातिर अपने आप को क्रूस पर बलिदान दिया. इस बलिदान से हम अपने आपको पाप से मुक्त पाते हैं. इस अवसर पर चर्च के अध्यक्ष फ्रांसिस तोपनो, सचिव दोमनिक किड़ो, प्रचारक विजय कंडुलना, कामिल डांग, मुखिया सुसाना जड़िया समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >