पेड़ से झूलता मिला युवती का शव

जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना के ओखरडुबा गांव के जंगल में पेड़ से झूलता हुआ पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया. शव की पहचान ओखरडुबा गांव निवासी इशदौर तिर्की की पुत्री घुटन तिर्की के रूप में हुई. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे ���ें लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी जानकारी परिवार वालों को हुई. परिजनों ने उसे फटकार लगाते हुए युवक को भी बातचीत करने से मना किया गया. युवक से बातचीत मना करने के बाद युवती घर में खाना पीना छोड़ दी थी. इस क्रम में 25 अप्रैल को घर से कहीं चली गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद पेड़ से झूलता हुआ युवती का शव बरामद हुआ. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >