40 वर्ष से ऊपर उम्र वालों के लिए पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 से

40 वर्ष से ऊपर उम्र वालों के लिए पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 से

सिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में 40 साल से ऊपर उम्र वालों के लिए प्रथम पुरुष हॉकी मास्टर कप का आयोजन 28 सितंबर से किया गया है. यह जानकारी देते हुए हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 40 वर्ष से अधिक उम्र सीमा के लिए झारखंड के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हॉकी सिमडेगा इस वर्ष हॉकी संघ के 100वीं वर्षगांठ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला खेलकूद विभाग सिमडेगा, जय टेंट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनील लुगून के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमे कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. इन 16 टीमों में कई पूर्ववर्ती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय सेना में वर्षो तक सेवा दे चुके हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे. 28 और 29 सितंबर को प्रथम चरण का , 30 सितंबर को क्वॉर्टर फाइनल, एक अक्तूबर को सेमीफाइनल और दो अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >