अनिल तिर्की के समर्थन में निकाली गयी पदयात्रा

अनिल तिर्की के समर्थन में निकाली गयी पदयात्रा

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल कुमार तिर्की के पक्ष में बुधवार को पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा की शुरुआत सलडेगा चौक से की गयी, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. पदयात्रा सलडेगा चौक से प्रिंस चौक होते हुए महावीर चौक, मार्केट कॉम्प्लेक्स, सब्जी मंडी समेत आसपास के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी. इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अनिल कुमार तिर्की के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया. पदयात्रा के दौरान अनिल कुमार तिर्की ने लोगों से कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल सुविधा, सड़क मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अवसर दिया जाये, ताकि वह नगर परिषद क्षेत्र को विकास की नयी दिशा दे सकें. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव शफीक खान, प्रकाश दास, शिवा डे, जेडे, रूपेश चौधरी, दीपक सोनी, पुष्पा लकड़ा, अनिता कुमारी, कलावती देवी, चांदनी देवी, सोनू सिंह, विशाल केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

पुष्पा कुल्लू ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पुष्पा कुल्लू ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने सलडेगा, खिजरी, ढावठाटोली, हरिजनटोली आदि क्षेत्रों का दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने लोगों से कहा कि नगर का विकास हमारी प्राथमिकता है. इस पूर्व में हमने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य किये हैं और शहर की समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया है. कहा कि अगर वह जीतती हैं, तो अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >