प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलें : विधायक

प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलें : विधायक

बानो. प्रखंड के जीइएल पुरानी मंडली चर्च का स्थापना दिवस मनाया गया. इसमें तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित थे. स्थापना दिवस पर विनती आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया. पेरिश काउंसिल चेयरमेन उबलन तोपनो, पादरी सीएस जड़िया ने विनती आराधना कार्यक्रम संपन्न कराया. विभिन्न मंडली द्वारा विधायक का स्वागत माला पहन कर किया गया. विधायक ने कहा कि पुरानी मंडली चर्च का इतिहास काफी पुराना है. हमें प्रभु के प्रति आस्था रखते हुए प्रभु यीशु पर विश्वास रखना चाहिए. प्रभु यीशु के जीवन का अनुसरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए. मौके पर अमित बडिंग, जगदीश बागे, मो तनवीर हुसैन, जसलीना मानकी, गुड्डू आदि उपस्थित थे.

लचरागढ़ में निकली आशा की तीर्थ यात्रा

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में आशा की तीर्थ यात्रा निकाली गयी. क्रूस का चिह्न सिमडेगा धर्मप्रांत में भ्रमण करते हुए लचरागढ़ पल्ली पहुंची, जहां विश्वासियों ने स्वागत किया. आशा की तीर्थ यात्रा जुबली वर्ष 2025 के अवसर पर हर पल्लियों में पवित्र क्रूस चिह्न का भ्रमण कराया जा रहा है. पबुडा पल्ली से आशा की तीर्थ यात्रा शुरू होकर आरसी चर्च लचरागढ़ पल्ली पहुंची. आशा की तीर्थ यात्रा के साथ धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. यहां पर विशेष प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लचरागढ़ इंदटांड़ मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फादर राजेश केरकेट्टा ने विनती आराधना संपन्न कराया. मौके पर सिस्टर सुषमा तिग्गा, रेशमा डुंगडुंग, प्रतिमा, मरियाना, अंजलिना, ब्रदर बेंजामिन समद, ब्रदर विनोद, प्रचारक विजय बागे, डिकन जोन डांग, डिकन नीरज कंडुलना, जोसेफ लुगून, संजय पॉल केरकेट्टा, विजय बाघवार, फुल जेम्स, प्रमोद केरकेट्टा, मनोहर कुजूर, अजय कंडुलना, फबियन कुल्लू, अजीत सुरीन, जॉर्ज कंडुलना उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >