सिमडेगा. जिले में फरार लाल वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे रेड हंट अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लंबे समय से फरार पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में बेचू यादव (ठाकुरटोली, शहरी क्षेत्र) जो पिछले 13 वर्षों से फरार था. नसीम अंजुम (खैरनटोली निवासी) 10 वर्षों से फरार, दीपक कुमार अग्रवाल (घोचो टोली निवासी) 13 वर्षों से फरार, इंद्र मांझी (दीपाटोली, ठेठईटांगर थाना क्षेत्र) 15 वर्षों से फरार और सूरज गोप (साडूबेरा, पाकरटांड़ निवासी) 19 वर्षों से फरार था. एसपी एम अर्शी ने बताया कि रेड हंट अभियान के तहत ऐसे लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य है, जो दशकों से फरार चल रहे हैं. अभियान के दौरान पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.
फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार
बानो. कोलेबिरा थाना के ग्राम लसिया में न्यायालय कोयंबटूर द्वारा निर्गत इश्तेहार को फरार आरोपी घनश्याम लकड़ा के घर समेत लसिया तथा कोलेबिरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिपकाया गया. कोलेबिरा थाना के सअनि हिंदू उरांव ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोयंबटूर के तिलमेड़ु थाना में हत्या का मामला 2011 में दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही आरोपी फरार है. लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया है. इसके तहत पुलिस ने धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया किया. मौके पर तिलमेड़ु थाना के पुअनि नागार्जन रामास्वामी और कोलेबिरा थाना के सअनि हिंदू उरांव और सशस्त्र बल जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
