फादर आलोक बरला ने चढ़ाया प्रथम मिस्सा बलिदान

फादर आलोक बरला ने चढ़ाया प्रथम मिस्सा बलिदान

सिमडेगा. सदर प्रखंड की आरानी पंचायत स्थित चीकडेरा गांव में फादर आलोक बरला ने धन्यवादी ख्रीस्तयाग का आयोजन किया गया. मौके पर फादर आलोक बरला ने पहला मिस्सा बलिदान चढ़ाते हुए ईश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया. उनका ओबीसी धर्म समाज के लिए पुरोहिताभिषेक हुआ है. धन्यवादी मिस्सा पूजा में फादर आलोक का सहयोग फादर अजीत समेत ओबीसी धर्म समाज के दर्जनों पुरोहितों ने किया. धन्यवादी मिस्सा पूजा कार्यक्रम में जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थीं. उन्होंने फादर आलोक बरला को बधाई व शुभकामना दी. जोसिमा ने कहा कि आज के समय में पुरोहिताई जीवन जीना काफी कठिन है. इसके बावजूद फादर आलोक ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि एक पुरोहित ईश्वर का चरवाहा होते हैं, जो समाज को एक नयी दिशा में ले जाने का काम नि:स्वार्थ भाव से करते हैं. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवार, इग्नासियुस, सुशील, मारकूस, अमित, दिव्या गुलाब, शोभेन, सुशील आदि उपस्थित थे.

कांग्रेस जिला महासचिव समेत कई ने दिया इस्तीफा

बानो. कांग्रेस जिला महासचिव जगदीश बागे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इससे संबंधित पत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष को सौंप दिया है. इसके अलावा कांग्रेस के प्रखंड महासचिव अनमोल लुगून, मेनुअल डांग, दुलार बा:, लेवनी सुरीन, कोषाध्यक्ष असरिता भेंगरा, ग्लोरिया बारला, जीवन मसीह जोजोवार, सुरजन तोपनो, प्रमोद लुगून, पूर्व मंडल अध्यक्ष तनवीर अंसारी, चंद्रमोहन डांग, असीम सुरीन, प्रखंड उपाध्यक्ष जोन कंडूलना समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. जगदीश बागे ने इस्तीफे का कारण पार्टी में आपसी तालमेल नहीं होना बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >