दिये गये उपकरणों का अच्छी तरह से देखभाल सुनिश्चित करें: उपायुक्त

नगर भवन, सिमडेगा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह ने किया.

राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह

सिमडेगा. नगर भवन, सिमडेगा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह ने किया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया.

शिविर में कुल 157 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बीटीई हियरिंग एड, क्रच, नी ब्रेस, एलएस बेल्ट, सिलिकॉन कुशन, वॉकिंग स्टिक, फोल्डिंग व्हील चेयर, विजुअली इम्पेयर्ड किट तथा सुगम्य केन जैसे उपकरण वितरित किये गये. दिसंबर 2025 में सिमडेगा एवं पाकरटांड़ प्रखंड में विशेष कैंप लगाकर लाभुकों का आकलन किया गया था और उसी आधार पर उपकरणों का चयन किया गया. जो लाभुक उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें मार्च 2026 के अंत तक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

उपायुक्त ने लाभुकों को उपकरणों के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मोटर चालित ट्राइसाइकिल या अन्य उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और ढलान पर खड़ा करते समय लॉक अवश्य करें. उन्होंने निर्देश दिया कि संचालन, रख-रखाव एवं सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी दी जाए. उपायुक्त ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम बनाना है. उन्होंने परिजनों से भी सहयोग और जागरूकता बढ़ाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >