शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिमडेगा. नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. पिछले कई दिनों से नगर परिषद के द्वारा माइकिंग कर शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया था. मंगलवार को नगर परिषद व अंचल द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया. सदर सीओ इम्तियाज अहमद व नगर परिषद के प्रशासक समीर बोदरा द्वारा शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, मार्केट कांप्लेक्स और डेली मार्केट से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बस स्टैंड के अलावा अन्य इलाकों से सामान जब्त किया गया. सीओ इम्तियाज अहमद और नगर परिषद के प्रशासक समीर बोदरा ने कहा कि सरकारी जमीन से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. मौके पर सिटी मैनेजर के अलावा थाना के एएसआइ समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

सरकार चला रही हैं कई लाभकारी योजनाएं : अनिल

सिमडेगा. झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कंडूलना के नेतृत्व में जलडेगा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में जलडेगा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें भारी संख्या में सदस्यता रशीद काट कर और झामुमो का पट्टा पहना कर नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया. अनिल कंडूलना ने कहा कि राज्य व राज्यवासियों के विकास के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी हैं. बीते वर्षों में शिविरों के माध्यम से लोगों को अबुआ आवास दिया गया, बहुचर्चित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, बिरसा हरित ग्राम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन, सर्वजन पेंशन व अबुआ वीर अबुआ दिशोम जैसी कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. झामुमो जिला संयोजक मंडली सदस्य मो शफीक खान ने कहा कि वर्तमान की सरकार राज्यवासियों की तरक्की, समृद्धि व खुशहाली के लिए काम कर रही है. मौके पर जिला संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कंडूलना, मो शफीक खान, साबिर अंसारी, नारायण मांझी, केंद्रीय समिति सदस्य मो शहीद, फिरोज अली, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेटा, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग, जुसाब लुगून, अजित किड़ो, रियाज अहमद, नेल्सन कंडूलना, विजय बागे, कृपा लता बागे, नेल्सन तोपनो, प्रमोद किड़ो, विजय डांग, समीर हाशमी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >