कुपोषण व मातृ-शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

कुपोषण व मातृ-शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

सिमडेगा. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोचेडेगा पंचायत के चरकापत्थर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में एएनएम, सीएचओ, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के अलावा ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन माप कर ग्रोथ मॉनिटरिंग की गयी तथा कुपोषित बच्चों की पहचान की गयी. स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन किया गया तथा पोषण वाटिका के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. उपस्थित लोगों को संतुलित एवं सुपोषित भोजन लेने की सलाह दी गयी. विशेष रूप से छह से नौ माह के बच्चों के लिए दिन में दो से तीन बार दाल-चावल, सब्जी व वसा युक्त आहार देने की जानकारी दी गयी. साथ ही माताओं को बच्चों को दो वर्ष तक स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चांदनी कुमारी समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

38 आवेदन जमा किये गये

ठेठईटांगर. प्रखंड कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में 38 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये, जिसमें आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण के कुल 35 आवेदन व जमीन संबंधित तीन आवेदन शामिल हैं. मौके पर अंचल निरीक्षक पंकज कुमार घोष, राजस्व कर्मचारी विजय कुमार व मनोज टेटे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >