निष्पक्ष व सुचारू संचालन पर दिया गया जोर

निष्पक्ष व सुचारू संचालन पर दिया गया जोर

कोलेबिरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के चयन परीक्षा के सुचारू व निष्पक्ष संचालन पर चर्चा की गयी. परीक्षा की समस्त प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी व शांतिपूर्ण वातावरण में लागू करने की बात कही गयी, ताकि परीक्षा का संचालन बिना किसी व्यवधान के पूर्णत: निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, सीएस समेत शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने चयन परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार पांडेय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को विद्यालय परिवार द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर जेएनवीएसटी प्रभारी मनोज कुमार ने परीक्षा संचालन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों की समुचित व्यवस्था, पर्यवेक्षकों व कर्मियों की भूमिकाएं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, प्रवेश, अनुशासन पर विस्तृत जानकारी दी. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने भी परीक्षा के त्रुटिहीन संचालन के लिए आवश्यक निर्देशों व सावधानियों पर प्रकाश डाला. जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा ने सभी प्राचार्यों व अधिकारियों को परीक्षा को पूर्णत: सफल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सतर्कता के कार्य करने का आग्रह किया. बताया गया कि परीक्षा 13 दिसंबर को जिले के पांच निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी. धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >