दहेज और खर्चीली परंपराओं पर रोक की उठी आवाज, प्रजापति महासंघ के सम्मेलन में बनी रणनीति

सिमडेगा में झारखंड प्रजापति महासंघ के सम्मेलन में शिक्षा, संगठन की मजबूती और कुम्हारी पेशे को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई.

सिमडेगा. जिला परिषद डाक बंगला में झारखंड प्रजापति महासंघ की जिला इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी तथा जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. पुना बेसरा ने स्वागत भाषण देते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों का परिचय कराया.

खर्चीली परंपराओं और दहेज प्रथा पर रोक लगाने की मांग

सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में शादी-विवाह के दौरान तिलक-दहेज, छेका और घर देखी जैसी खर्चीली परंपराओं को पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इन कुप्रथाओं के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ता है. इसके अलावा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पारंपरिक कुम्हारी पेशे को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नये और आकर्षक उत्पाद तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान पर चर्चा

प्रदेश युवा संयोजक शंभु प्रजापति ने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. प्रवक्ता विक्रम महतो ने कहा कि महासंघ एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है और उन्होंने कुम्हार समाज के सभी लोगों से सदस्य बनकर संगठन को मजबूत करने की अपील की. प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने जानकारी दी कि आगामी 24 दिसंबर को महासंघ का प्रांतीय महाधिवेशन आयोजित किया जायेगा.

इससे पहले सदस्यता अभियान पूरा कर सभी प्रखंड समितियों का गठन और जिला समिति का चुनाव कराया जायेगा. सम्मेलन को पूर्व माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष चंद्र प्रजापति ने भी संबोधित किया और समाज के अधिकारों की बात उठायी. पूर्व विधायक सह महासंघ के संरक्षक योगेश्वर महतो (बाटुल) ने संगठन की अब तक की उपलब्धियों और आपसी एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने समाज के लोगों से महासंघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पुना बेसरा ने किया़ अंत में धन्यवाद ज्ञापन तिलकु महतो ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >