कोलेबिरा. दुर्गा पूजा समिति देवगुड़ी चौक की बैठक सोमवार को हुई. इसमें दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूजा भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. साथ ही समिति का पुनर्गठन किया गया.
समिति में सुमंत कुमार को अध्यक्ष, विक्रम प्रसाद को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार चिंटू को सचिव, अनुपम कुमार, पवन कुमार व आदर्श कुमार को उपसचिव, जयराम प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा ज्ञान कुमार को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में पूजा के आयोजन, तैयारियों, व्यवस्था, कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का अवसर भी है. पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गयी.
मौके पर मां जगदंबा मंदिर के पुजारी शिवपति मिश्र, जीतन साहू, अशोक गुप्ता, रंजीत कुमार, सुनील शाह, ओमप्रकाश कुमार, गोविंदा पांडा, ललित प्रसाद, धनंजय झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
