नशा समाज, परिवार व युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती : डीसी

समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथ रवाना

सिमडेगा. जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिला समाज कल्याण कार्यालय सिमडेगा द्वारा संचालित ये जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज, परिवार व युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए जनभागीदारी और सतत जागरूकता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर नशामुक्त व स्वस्थ समाज की स्थापना करना है. उन्होंने सभी नागरिकों, अभिभावकों व युवाओं से अपील की कि वह स्वयं जागरूक बने तथा दूसरों को भी निषिद्ध मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. मौके पर नजारत उप समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं व समाज कल्याण कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >