सिमडेगा में निर्माण स्थलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रात की सुरक्षा से CCTV तक होगी कड़ी निगरानी

सिमडेगा जिले में पुलिस ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट किया. सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर दिए गए कड़े निर्देश.

सिमडेगा. जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

सुरक्षा ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री एवं मशीनरी की सुरक्षा, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र समेत विभिन्न सुरक्षा पहलुओं की जांच की गई. साथ ही संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर उनकी निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों एवं साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया. वहीं कार्यरत मजदूरों एवं अन्य कर्मियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई.

पुलिस प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर रात्रिकालीन गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम की जा सके. एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा ऑडिट और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में भी होगी संताली भाषा की पढ़ाई, जानें कब से शुरू होगी क्लास

ये भी पढ़ें: धनबाद मुठभेड़ की जांच में FSL टीम की एंट्री, घटनास्थल से दो पिस्टल समेत हथियार और मोबाइल बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >