चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर चर्चा

चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर चर्चा

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में निर्वाचन शाखा अंतर्गत मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक प्रावधान, विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रपत्र छह, सात व आठ के संबंध में जानकारी ली गयी. 1400 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों के संबंध में कानूनी प्रावधानों के अंदर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वैसे मतदान केंद्र जिसमें मतदाताओं की संख्या अधिक है तथा मतदाताओं को पांच से छह किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती है, वैसे मतदान केंद्रों का प्रस्ताव दें. उसमें आवश्यक कार्य किया जायेगा. बैठक में उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे.

तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद

कुरडेग. थाना क्षेत्र के कुटमाकछार महुवाडीह छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. घटनास्थल पर कुरडेग थाना प्रभारी नवीन कुमार तपकारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र पड़ने के कारण उक्त व्यक्ति के शव को तपकरा पुलिस ले अपने साथ ले गयी. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ अबीरा निवासी के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >