तिलका मांझी सिंचाई योजना स्वीकृत करने की मांग रखी

तिलका मांझी सिंचाई योजना स्वीकृत करने की मांग रखी

बानो. विधानसभा में शून्य काल के दौरान विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा विधानसभा क्षेत्र में तिलका मांझी सिंचाई योजना स्वीकृत करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि विधानसभा अंतर्गत तोरपा, बानो, रनिया व कर्रा प्रखंड के किसान सिंचाई के लिए तालाब, कुओं व नदी पर आश्रित हैं. सिंचाई के लिए ईंधन का उपयोग किसानों के लिए संभव नहीं होने के कारण किसान पलायन कर जाते हैं. यदि जलस्रोत तक बिजली उपलब्ध करायी जाये, तो सभी किसान खेती कर सकेंगे. इससे पलायन पर भी रोक लगेगी. उन्होंने कहा कि सदन के माध्यम से मांग करता हूं कि पूर्व में चलायी गयी तिलका मांझी सिंचाई योजना के तर्ज पर योजना स्वीकृत की जाये.

सदन में रखी अवकाश तालिका में सुधार करने की मांग

सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में ईसाई व मुस्लिम समुदाय के पर्व त्योहार के सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका में सुधार कराने की मांग की है. विधायक ने सत्र के माध्यम से सरकार से ईसाई समाज के कब्र पर्व के लिए दो दिन, क्रिसमस, ईद व बकरीद के लिए तीन-तीन दिन, मुहर्रम के लिए दो दिन व पुण्य बृहस्पतिवार, गुडफ्राइडे व ईस्टर को मिला कर कुल चार दिन के अवकाश की घोषणा की जाये. विधायक ने सरकार को बताया कि सरकार के अवकाश तालिका में काफी भिन्नता देखने को मिलती है, जो न्याय संगत नहीं है. ईसाई समुदाय का पुण्य बृहस्पतिवार, कब्र पर्व जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के लिए अवकाश नहीं मिलता. जबकि क्रिसमस, गुड फ्राइडे, ईस्टर व मुस्लिम समुदाय के ईद, बकरीद, शब-ए-बरात, अलविदा जुमे, चेहलुम जैसे कई महत्वपूर्ण पर्वों के लिए सिर्फ एक दिन का अवकाश मिलता है. विधायक ने कहा कि इन त्योहारों के अवकाश की घोषणा एक दिन रहने के कारण मजबूरी में दोनों समुदाय के पदाधिकारी व कर्मचारी अलग से अवकाश लेने को विवश रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >