दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

सिमडेगा. जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को आनंद भवन में ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर दुर्गा पूजा धूमधाम से उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पूजा कार्य में एकरूपता और समन्वय लाने का निर्णय लेते हुए 22 सितंबर को कलश स्थापना और तीन अक्तूबर को शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. पंडालों में सुरक्षा की व्यवस्था, श्रद्धालु के आने और लौटने की व्यवस्था, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा समस्याओं की जानकारी दी गयी, जिस पर जिला प्रशासन से मिल कर बात करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विजय दशमी उत्सव भी धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ. बैठक में स्वागत भाषण सचिव अनूप कसेरी और धन्यवाद ज्ञापन विकास साहू ने किया. मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, डीडी सिंह, अमरनाथ बामलिया, श्यामलाल शर्मा, शमी जी, राजेश केसरी, मिथिलेश प्रसाद, रामहरि प्रसाद, अनुज गुप्ता, अमित साहू, सुभाष साहू, रमेश दास, कुलदीप सिंह, रामजी यादव, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, नरेश शर्मा, अर्जुन केसरी, पिंटू अग्रवाल, प्रशांत कुमार, टोनी अग्रवाल, संदीप नाग, आनंद जायसवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >