जलडेगा में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया

जलडेगा प्रखंड के लोंबोई प्रज्वलित विहार ओड़गा कदमटोली के कलाकारों ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के लोंबोई प्रज्वलित विहार ओड़गा कदमटोली के कलाकारों ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया.साथ ही नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत एवं पोस्टर के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गयी. जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करते शपथ भी दिलायी गयी.लोगों ने गांव को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया. दल के कलाकारों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गयी. मौके पर दल नेत्री प्रोमिला जोजो, सुषमा कुमारी, कांति केरकेट्टा, विनोद उरांव, शशि, सुशीला बागे, नीलमणि धान, प्रभु उरांव, रानी बखला आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >