10 प्रतिशत बढ़ायी गयी मोटिया मजदूरों की दैनिक मजदूरी

चेंबर ऑफ कॉमर्स, मोटिया मजदूर संघ व व्यापार संघ की संयुक्त बैठक

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चेंबर ऑफ कॉमर्स, मोटिया मजदूर संघ व व्यापार संघ की संयुक्त बैठक मजदूर नेता राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोटिया मजदूरों के लिए नयी दर निर्धारित की गयी. सभी संघों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि मजदूरों की दैनिक मजदूरी 10 प्रतिशत बढ़ा दी जायेगी. मौके पर राजेश सिंह ने कहा कि सीमेंट, छड़, खाद, किरना दुकान, ट्रांसपोर्टिंग, महुआ, लाह समेत अन्य चीजों में आज से मजदूरी दर 10 बढ़ा कर दी जायेगी. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, सचिव अमरनाथ बामलिया, व्यापार संघ में नागेश्वर प्रसाद, विनोद अग्रवाल, उमेश प्रसाद, विजय केसरी, छोटू सिंह, मुकेश चौधरी व मोटिया मजदूर संघ के सचिव दीपक सोरेंग, उपाध्यक्ष रमेश कश्यप आदि ने इस निर्णय पर सहमति जतायी. बैठक में चेंबर अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने कहा कि मजदूर नशापान से दूर रहें और मेहनत की रोटी खायें. श्री अग्रवाल ने कहा कि जैसे गुमला ,लोहरदगा व खूंटी में रेट बढ़ा है, तो हम लोग भी रेट बढ़ी कर देंगे. अमरनाथ बामनिया ने कहा कि मजदूरों को अपना हक अधिकार मिलना चाहिए. कहा कि आप लोग सभी मजदूर समय से काम पर आयें. समय को बर्बाद न करें. मोटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष कुमार सिंह ने कहा कि मोटिया मजदूरों के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सभी मजदूरों को कहा कि ईमानदारी पूर्वक कार्य करें और पूरा पैसा लें. श्री सिंह ने कहा कि अगर कोई भी मोटिया मजदूर व्यापारी भाइयों से गलत शब्द का प्रयोग करता है, तो इसकी जानकारी यूनियन को दें, ताकि मजदूर पर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी नया रेट नहीं देंगे. उनका काम मजदूर नहीं करेंगे. बैठक में मुकेश लोहार, सिकंदर लोहार, विक्की, विजय, अनुज, जोनास मिंज, रमेश कश्यप, नरेंद्र मांझी, ननकू साहू, पिंटू साहू, विजय सुरंग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >