सिमडेगा. अघरमा पंचायत के पुटरीटोली में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग एवं पंचायत की मुखिया ने किया. कार्यक्रम में झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र साहू और सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया भी मौजूद थे.
मौके पर बताया गया कि गांव में सीएससी केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केंद्र के माध्यम से कई आवश्यक डिजिटल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करायी जाएंगी.
जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि सीएससी केंद्र का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाया जाना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.
