जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश दिए.

मो इलियास की रिपोर्ट

सिमडेगा: जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगाया. उपायुक्त ने फरियादियों से बारी-बारी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आवास और रोजगार से जुड़े आवेदन

जनता दरबार में आवास योजना का लाभ दिलाने और रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित कई आवेदन मिले. ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग रखी. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में अनियमितता का मामला भी सामने आया.

ये भी पढ़ें- ट्रक की सीधी टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, शव की पहचान नहीं

जमीन विवाद और ऑनलाइन रिकॉर्ड की शिकायत

ग्रामीणों ने भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत कराने और अवैध रूप से जमीन की घेराबंदी किये जाने की शिकायत की. एक मामले में न्यायालय के आदेश के बावजूद आदिवासी भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया गया.

मनरेगा भुगतान के बदले राशि मांगने का आरोप

जनता दरबार में मनरेगा सामग्री मद की राशि के भुगतान के एवज में कथित रूप से राशि मांगने का मामला भी सामने आया. वहीं, रैंसिया पंचायत की मुखिया पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी.

होमगार्ड भर्ती और सड़क निर्माण का मामला

फरियादियों ने होमगार्ड भर्ती के आवेदन में आ रही तकनीकी समस्या और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- घर में जा घुसा अनियंत्रित हाइवा, जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >