मानव तस्करी के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल

मानव तस्करी के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल

बानो. बानो पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सिमडेगा जेल भेज दिया. बानो पुलिस ने गश्ती के दौरान बानो रेलवे स्टेशन पर एक औरत और एक व्यक्ति को तीन बच्चियों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा. इसकी सूचना एएसआइ सत्य नारायण कुमार ने तुरंत थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी विकास कुमार अविलंब कार्रवाई करते हुए महिला चौकीदार संपत्ति देवी व पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो देखा कि एक औरत अपने पति व तीन बच्चियों के संग ट्रेन का इंतजार कर रही थी. सभी को बानो थाना लाया गया. बच्चियों के परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना के बाद परिजन बानो थाना पहुंचे. परिजनों ने बच्चियों को लेकर जा रहे सुजाता बागे व उसके पति प्यारा विल्सन बागे को पहचानने से इनकार किया. उन्होंने बताया कि दोनों को नहीं जानते. यह दोनों बिना अनुमति के हमारे नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसला कर ले जा रहे थे. बताया गया कि बच्चियों को जयपुर ले जा रहा था. पुलिस ने बताया कि महिला सुजाता बागे (37 वर्ष), पति प्यारा विल्सन बागे गांव कारीमाटी, थाना जलडेगा निवासी हैं. सुजाता बागे बीते 7-8 वर्षों से अपने पति प्यारा विल्सन बागे के साथ मानव तस्करी का काम कर रही है. दोनों बच्चियों को बहला-फुसला कर अच्छा कपड़ा और रुपये का लालच देकर बाहर दूसरे राज्य में बेच देने का काम करते हैं. बरामद की गयी बच्चियों में एक बालिग व दो नाबालिग शामिल हैं. दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >