समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गति दें : डीसी

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही आठ मार्च से 22 मार्च तक चल रहे जल महोत्सव पखवारा की गतिविधियों और उसके बजट पर भी विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य में सिमडेगा जिला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है. जिले में कुल 5951 योजनाएं हैं, जिनमें से 12 मार्च तक 963 योजनाओं की एंट्री फाइनल की जा चुकी है. 147 योजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि 4988 योजनाओं की एंट्री अभी शेष है. प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त ऑपरेटर लगाये जा रहे हैं. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जिले के सभी जल सहिया, मुखिया और पंचायत समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये. साथ ही पेयजल सुविधा बहाल करने में सहयोग करने वाले तथा बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी बात कही. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >