रमजान के बाद भी इबादत जारी रखें : मौलाना

रमजान के बाद भी इबादत जारी रखें : मौलाना

सिमडेगा. जिले में आस्था व श्रद्धा के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं. शहर के जामा मस्जिद, इस्लामपुर स्थित मदीना मस्जिद, मक्का मस्जिद , मस्जिद बेलाल खैरनटोली, रजा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी नमाजी इक्ट्ठा होकर सामूहिक रूप से अलविदा जुमे की नमाज अदा की. मौलाना ने अपने तकरीर में कहा कि रमजान का महीना गुजरने वाला है, जिसका हमें काफी गम है. बरकत व रहमत वाला महीना हमसे दूर हो रहा है. कहा कि इस माह में हमने जो भी इबादत की है, वह आगे भी जारी रहनी चाहिए. सभी लोग प्रतिदिन मस्जिद आकर नमाज अदा करें. अल्लाह के हुक्म व रसूल के बताये रास्ते पर चल कर ही हम दुनिया व आखिरत में कामयाब हो सकते हैं. मौलाना ने कहा कि रोजा रखने की खुशी में हमें अल्लाह ने ईद का पर्व दिया है. ईद खुशियों का त्योहार है. इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायें. ईद के दिन एक-दूसरे के बीच खुशियां बांटे और भाईचारगी का पैगाम दें.

मदरसा परिसर में इफ्तार पार्टी आज

बानो. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि रमजान माह के अवसर पर बानो मदरसा कंपाउंड में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन 14 मार्च को किया गया है. इस संबंध में झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गयी है कि वह शाम 5.30 बजे बानो मदरसा कंपाउंड पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हों और इफ्तार पार्टी में भाग लें. आयोजन समिति ने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में आयोजित इफ्तार पार्टी आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देने का एक प्रयास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >