कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान भ्रमित करने वाला : विमला

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान भ्रमित करने वाला : विमला

सिमडेगा. भाजपा के पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को आम जनता को भ्रमित करने वाला बताया है. पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर जान-बूझ कर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग की निष्पक्ष छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया है. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने आजादी के बाद लगभग 65 वर्षों तक भारत देश पर राज किया, वह सत्ता से बाहर होते वह आज लोकतंत्र पर खतरे की बात कर रही है, जो पूरी तरह से भ्रामक है. चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है तथा ऐसे मतदाताओं पर कार्रवाई कर रही है, जो देश के नागरिक नहीं हैं. कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र व अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता को बंधक बना दिया था. आज वहीं पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है. किंतु देश की जनता समझदार है और उसे संवैधानिक संस्था पर पूरी तरह भरोसा है. कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा विस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सिमडेगा विस में 16 हजार अल्पसंख्यक वोटर बढ़ गये हैं, जिसकी जांच करने की जरूरत है. सिमडेगा विधायक ने बाबूलाल मरांडी के बयान को झूठा करार देते हुए कहा था कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से चुनाव कराया है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं है. फिर आज किस मुंह से सिमडेगा विधायक और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >