कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने पूर्णिया में शुरू किया प्रचार अभियान
कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने पूर्णिया में शुरू किया प्रचार अभियान
सिमडेगा. सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा सीता एक्का को बिहार के पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया. उन्होंने गुरुवार से पूर्णिया क्षेत्र में प्रचार प्रसार शुरू किया. उन्होंने लोगों से बिहार के संपूर्ण विकास के लिए कांग्रेस को अपना प्यार व समर्थन देने की अपील की. सीमा सीता ने लोगों से कहा कि जानकीपुर गांव में साक्षात भगवान की उपस्थिति की अनुभूति होती है. इस क्षेत्र का आध्यात्मिक व पर्यटन के रूप में पहचान पूरी दुनिया में बनानी है. उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मखाना बनाने वाले लोगों से भी मुलाकात की. उन्होंने उनकी समस्या को सुनते हुए कहा कि मखाना उद्योग को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया जायेगा. साथ ही सभी कामगारों को व पूंजी निवेश करने वालों को भी सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया जायेगा. कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस अपने पारंपरिक आधार को मजबूत करते हुए चुनाव लड़ रही है. साथ ही संगठन को पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दे रही है, ताकि आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके. कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है