कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें: विधायक

कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी की अध्यक्षता में नवाटोली पंचायत के गोबरधंसा डेम के समीप कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी की अध्यक्षता में नवाटोली पंचायत के गोबरधंसा डेम के समीप कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी तथा आने वाले समय के लिए रणनीति तय की गयी. मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि प्रखंड कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें. उन्होंने एसआइआर से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया. बैठक में स्वागत भाषण सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने दिया. जबकि कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अमृत डुंगडुंग ने किया. मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य सुरेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव क्लेमेंट टेटे, फुलकेरिया डांग, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष जमीर अहमद, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव जमीर खान, सांसद बोलबा प्रतिनिधि सुनील टोप्पो, युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >