मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा, DC समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमडेगा समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गई, उपायुक्त समेत अधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सिमडेगा: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को सिमडेगा समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गयी. इसमें उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए.

दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना

शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके बाद उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह समेत अधिकारियों और कर्मियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डीसी

समाहरणालय में शोक सभा आयोजित, जतायी संवेदना

इस अवसर पर उपायुक्त समेत उपस्थित अधिकारियों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक को खो दिया है. उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

शोक सभा में परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्रीमती सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर महतो समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >