फांसी लगा कर की आत्महत्या

कुरडेग थाना की घटना

कुरडेग.

कुरडेग थाना के बैधमा कुसुमटोली में युवक ने कुसुम के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान 35 वर्षीय जगन्नाथ नायक के रूप में की गयी. वह बैधमा डुमरटोली का रहने वाला है. सूचना मिलते थाना प्रभारी नवीन कुमार घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेजा दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण का पता चलेगा. प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है.

वज्रपात से युवती गंभीर, रेफर

सिमडेगा

. ठेठईटांगर प्रखंड के गड़गड़बाहर में वज्रपात से युवती घायल हो गयी. गड़गड़बाहर निवासी युवती नौशीन आलिया बारिश होने पर अपने घर का दरवाजा की कुंडी लगा रही थी, तभी वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आकर वह गिर गयी. परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल इलाज के ले गये, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >