सिमडेगा में निकाली गयी क्रिसमस शोभा यात्रा, प्रभु यीशु के गानों पर झूमते दिखे मसीही विश्वासी

अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर से निकलकर क्रिसमस शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों युवक युवतियां प्रभु यीशु मसीह के भजनों पर थिरकते दिखाई दिये.

सिमडेगा: क्रिसमस का पर्व आने वाला है. इसी के मद्देनजर सिमडेगा के शहरी क्षेत्र में शनिवार को क्रिसमस शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवक और युवतियों को प्रभु यीशु के भजनों पर झूमते नाचते गाते देखा गया. इससे पूरा माहौल येसुमय हो गया. ये शोभायात्रा अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर से निकाली गई. शोभायात्रा में प्रभु यीशु मसीह के बालक रूप को मां मरियम की गोद में दर्शाया गया.

जन्म के वक्त जो दृश्य था उसे फिर से जीवंत चित्रण किया गया. अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर से निकलकर क्रिसमस शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों युवक युवतियां युवक युवतियां प्रभु यीशु मसीह के भजनों पर थिरकते दिखाई दिये. क्रिसमस शोभायात्रा में शामिल युवक युवतियां कचहरी रोड, एनएच 143 झूलन सिंह चौक से गुजरते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये.

Also Read: सिमडेगा में कल से शुरू हो रहा है यह ऐतिहासिक मेला, 110 साल पुराना है इतिहास

इसके बाद झूमते हुए अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे. यहां पर प्रभु यीशु के भजनों की प्रस्तुति कलाकरों द्वारा की गयी. शोभायात्रा में भारी संख्या में युवक सुवतियां सांता क्लोज के वेष में थे. शोभा यात्रा के दौरान एक ट्रक पर पूरी आर्केस्ट्रा लगाई गई थी. इस दौरान पूरा इलाका प्रभु यीशु मसीह के जयकारे से उठा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >