सिमडेगा. टुकूपानी स्थित बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. साथ ही सिल्वर जोन ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा व उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. अतिथियों ने डॉ आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया. इसके बाद ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नयन नमन, प्रवीण मेहर, परवाकी, हुनैन अंसारी, उमेर, फ्रांसिस, बबली कुमारी, फारिया फरहान, आश्विती केरकेट्टा, अनीस डुंगडुंग, पल्लवी मांझी, करिश्मा कुमारी, सानविका चंद्रा व आश्वी कुमारी शामिल हैं. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संचालक शिव कुमार अग्रवाल ने किया.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित