चीक बड़ाइक समिति ने पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि

चीक बड़ाइक समिति ने पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि

जलडेगा. प्रखंड के पतिअंबा गांव में चीक बड़ाइक उत्थान समिति ने समाज के पूर्वजों की याद में श्रद्धांजलि सभा की. इसमें झारखंड चीक बड़ाइक उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक, चतुर बड़ाइक उपस्थित थे. कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज के लिए शहीद पूर्वजों स्व भजन राम बड़ाइक, स्व फेकू बड़ाइक, स्व लोहरा बड़ाइक, स्व उगनाथ बड़ाइक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वागत भाषण प्रखंड अध्यक्ष माघु बड़ाइक ने किया. उन्होंने समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा, धर्म को बचाये रखने की अपील की. चतुर बड़ाइक ने जाति प्रमाण पत्र में आने वाली समस्याओं के बारे चर्चा की. विशेष आमंत्रित अतिथि फिरनाथ बड़ाइक ने युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए प्रेरित किया. दिलीप बड़ाइक ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम बहुत सराहनीय है. समाज के लिए बेहतर कार्य करने वालों को उचित सम्मान मिलना चाहिए. कहा कि हमारा समाज उपेक्षित है. ऐसे में जरूरी है कि हम संगठित रहें, जिससे हर क्षेत्र में हमारा समाज अगले पायदान पर खड़ा रहे. धन्यावाद ज्ञापन प्रखंड समिति के सचिव नरेश बड़ाइक ने किया. कार्यक्रम में धाधु बड़ाइक, नरेंद्र बड़ाइक ,सुकरा बड़ाइक, बुधेश्वर बड़ाइक, राजेश बड़ाइक, ललित प्रकाश बड़ाइक, हरिशंकर बड़ाइक, पलटू बड़ाइक, लालू बड़ाईक, धीरेंद्र बड़ाइक, अशोक बड़ाइक, संजय बड़ाइक, मीडिया प्रभारी किशन बड़ाइक, जयंती देवी, मुखिया विमला देवी, जीना देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >