सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनायें: डीसी

दुर्गा पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जिला मुख्यालय के दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा करने की अपील करते हुए जिला प्रशासन की ओर से सहयोग करने की बात कही. समन्वय समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने पिछले दिन हुए जिला दुर्गापूजा समिति की बैठक में आयी समस्याओं की जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होगा. इसके लिए समिति के सभी पदधारी और सदस्य प्रतिबद्ध हैं. पंडालों के पहुंच पथ की मरम्मत साफ सफाई से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस पर उपायुक्त ने नगर परिषद को दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए साफ-सफाई और रास्तों की मरम्मत, सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा के मापदंड के अनुसार पंडालों का निर्माण, बिजली कनेक्शन, पंडाल में महिला पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन, प्रवेश और निकास की उचित व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया. शोभा यात्रा में तय रूट का पालन करने, विसर्जन तालाब में समिति द्वारा वोलेंटियर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ समीर रैनियर खलखो, नप प्रशासक अरविंद तिर्की, डीडी सिंह, अमरनाथ बामालिया, अनूप केशरी, मनोज झा, रामकिशुन केशरी, प्रदीप शर्मा, शंभु शाह, नरेश शर्मा, शशि कुमार, अशोक केशरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >