मवेशी लदे पिकअप वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

मवेशी लदे पिकअप वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर व बांसजोर पुलिस ने मवेशी लदे पिकअप वैन में जब्त किया. शनिवार को अवैध रूप से मवेशी ले जाने की गुप्त सूचना मिलने पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी मुरताज अंसारी ने मुख्य पथ पर केरया के पास एक पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया. किंतु वैन ओड़िशा की ओर भागने लगा. इसकी सूचना बांसजोर थाना को दी गयी. दोनों थाना के प्रयास से बांसजोर थाना क्षेत्र में पिकअप वैन को पकड़ लिया गया. वैन में कुल 14 मवेशी लदे थे, जिसमें एक मवेशी मृत पाया गया. मौके पर तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें सिसई मुरहू निवासी शमशाद अंसारी, रोजामत शाह व आलिफ शाह शामिल हैं. इधर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

महिलाओं के अधिकार व सशक्तीकरण पर हुआ विचार-विमर्श

सिमडेगा. मेरोमडेगा पंचायत भवन में छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था और इब्तिदा नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की सचिव प्रियंका सिन्हा ने किया. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस के महत्व, उद्देश्य, महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तीकरण और जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किये. उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया. कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के अनाथ या एकल अभिभावक वाले बच्चों को सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की पहल की गयी, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता और संरक्षण मिल सके. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य निरोज बा, आशा कुमारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक जोरीहार, स्कोलिस्तिका सोरेंग, गोरती तिर्की, हेमंत कुमार रामा, पंचायत समन्वयक शांति देवी, रुक्मिणी देवी, अशोक बड़ाइक, सकोलोस्तिका कुल्लू, मेलानी कुजूर, ओकलीना कुल्लू, प्रियंका किड़ो और करिश्मा कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >