बस स्टैंड में मृत मिला बस का खलासी

जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा. शहर के तेलेंगा खड़िया बस स्टैंड में आज सुबह यात्री बस का एक खलासी मृत पाया गया. जानकारी के अनुसार आलिंगगुड़ निवासी सोमरा नामक व्यक्ति यात्री बस में खलासी का काम करता था. आज सुबह जब लोग बस स्टैंड पहुंचे, तो वहां यात्री शेड में वह मृत पाया गया. इसे बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते पुलिस बस स्टैंड पहुंच शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >