जलडेगा. टिनगिना पंचायत के टिकरा जाने वाले पथ पर गड्ढे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया, जिसे अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है. घटनास्थल से युवक के शव के पास से हेडफोन, चश्मा, माचिस, चप्पल और बोतल का ढक्कन आदि बरामद किया गया है. शव के अगल-बगल पत्थरों पर खून के धब्बे पाये गये हैं. घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि पहले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया. घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आसपास के ग्रामीणों व महुआ चुनने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम घटना की जांच कर रही है.
82 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन वितरित
सिमडेगा. आइटीडीए सिमडेगा के माध्यम से जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड, रांची के कार्यालय आदेश के तहत विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों में सिलाई व कढ़ाई गतिविधि को प्राथमिकता देते हुए 82 चयनित महिलाओं बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. मौके पर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह ने सिलाई मशीन का वितरण किया गया. मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे.
