बीपीओ अनिल खलखो रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिमडेगा. जिले के केरसई प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर) अनिल खलखो को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए

सिमडेगा. जिले के केरसई प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर) अनिल खलखो को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार एसीबी रांची की टीम ने एक शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया. छापेमारी के दौरान बीपीओ अनिल खलखो को घूस की राशि लेते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया में जुट गयी है. फिलहाल रिश्वत की राशि तथा शिकायत से जुड़े अन्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में भी चर्चा का माहौल है. एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पाये जाने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी.

मोटरसाइकिल से गिर कर हुआ घायल

जलडेगा. जलडेगा-ओड़गा पथ के सेरेंगदा के पास बाइक से गिर कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. शक्तिनगर राउरकेला निवासी सोमनाथ कर मोटरसाइकिल से जलडेगा से ओड़गा की ओर जा रहा था. इस दौरान सेरेंगदा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. मिशन बदलाव के सदस्य इस्लाम मियां व रवि गोप द्वारा इसकी सूचना ओड़गा ओपी को दी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच उसे हाथीबाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >